Events and Activities Details
Event image

Tree Plantation Drive 2026


Posted on 11/07/2026

शहीद लेफ्टिनेंट किरन शेखावत राजकीय महिला महाविद्यालय, सलाहेरी, नूंह में दिनांक 10 जुलाई, 2026 को "एक पेड़ माँ के नाम" थीम के अंतर्गत एक भव्य एवं प्रेरणादायक वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पौधारोपण करना नहीं था, बल्कि छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना, प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व की भावना उत्पन्न करना तथा मातृत्व के सम्मान को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए समाज में सकारात्मक संदेश देना था